छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ द्वारा शिक्षा आयोग के अध्यक्ष सुधीर गौतम का सम्मान*

 रिपोर्टर रोहित वर्मा 

खरोरा 


छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ द्वारा शिक्षा आयोग के अध्यक्ष सुधीर गौतम का सम्मान






**छग शिक्षक संघ की प्रांतीय बैठक  रायपुर में सपन्न*


खरोरा 

छग शिक्षक संघ प्रांतीय बैठक 2 अगस्त रविवार को प्रांतीय कार्यालय पेंशन बाड़ा  रायपुर  में प्रांताध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर की अध्यक्षता एवं प्रमुख संगठन मंत्री ओंकार सिंह की उपस्थिति में आहूत की गई। बैठक के पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग के अध्यक्ष सुधीर गौतम  का संगठन की ओर से अभिनंदन किया गया जिसमें सभी प्रांतीय ,संभागीय ,जिला पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ और शाल भेंटकर सम्मान किया।विदित हो कि सुधीर  गौतम शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष रहे है। बैठक में प्रांतीय संगठन मंत्री ओंकार सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष संजय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष उमेश भारती  गोस्वामी ,  प्रांतीय महामंत्री मनोज राय,कोषाध्यक्ष गयाराम राजवाड़े उपस्थित रहे।

शिक्षा आयोग के अध्यक्ष सुधीर गौतम उद्बोधन में शिक्षक के कर्तव्य, राष्ट्रहित ,छात्रहित शिक्षकहित के साथ कार्य करने के साथ जमीनी स्तर की समस्याओं से और उसका उचित सर्व हित के समाधान क्या हो सकता है इस विषय पर  शिक्षा आयोग समय समय पर संगठनों और आम शिक्षकों से संवाद का क्रम चलाएगा। जिससे लाभ निम्नतर स्तर तक पहुंच सके।

प्रांतीय संगठन मंत्री ओंकार सिंह सभी जिलाध्यक्षों से वन टू वन  चर्चा करते हुए समस्या और उसका समाधान, संगठन का विस्तार, छग शिक्षक संघ का आगामी प्रमुख मांग और कार्य, जिला प्रवास इत्यादि विषयों पर कड़े शब्दों से मार्गदर्शन किया। 

प्रांतीय अध्यक्ष संजय सिंह सहायक शिक्षकों की तृतीय क्रमोन्नति, पदोन्नति, राज्य द्वारा जारी निर्देश,  शाला संचालन ,प्रशासनिक पदों पर भर्ती व भर्ती नियम पर विस्तार से  प्रकाश डाला और प्रत्येक जिले को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। 

आजीवन सदस्यता बुक एवं आजीवन  प्रमाण पत्र  जिलों को वितरित किया गया।

आई टी सेल प्रमुख टिकेश ठाकुर   द्वारा लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला से प्राप्त निर्देशों को अवगत कराते हुए मीडिया टोली संकुल स्तर तक गठित करने कहा।  जिले की ओर से प्रांतीय बैठक में प्रांताध्यक्ष संजय ठाकुर,  संगठन मंत्री ओंकार ठाकुर, महामंत्री मनोज राय, हरि शर्मा, वी.रघु ,ओंकार वर्मा,जिलाध्यक्ष कांकेर टिकेश ठाकुर, जिला अध्यक्ष रायपुर मनीष देवांगन, राम नारायण मिश्रा, सुनील नायक,अवध वर्मा सहित जिला संगठन मंत्री सदे सिंह  को प्रदेश कार्यकारणी सदस्य श्रीमती कांटेश्वरी तेता प्रकाश साहू , श्रीमती सुनीता वाल्मीकि शामिल होकर अपनी बात रखी। बैठक का संचालन एवं आभार प्रदर्शन उमेश भारती गोस्वामी द्वारा किया गया। अंत में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन से बैठक समाप्त हुई।

कोई टिप्पणी नहीं

सिलतरा पुलिस का देर रात बड़ा अभियान, 17 लोगों पर कार्रवाई

रायपुर पुलिस (ग्रामीण) दिनांक  30.08.2026 सिलतरा पुलिस का देर रात बड़ा अभियान, 17 लोगों पर  कार्रवाई गुंडा-बदमाशों, चाकूबाजों, मारपीट एवं छीन...

Blogger द्वारा संचालित.