छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, जबर भिलाई रैली में शामिल होने का पूरे जिले को दिया गया निमंत्रण-

 छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, जबर भिलाई रैली में शामिल होने का पूरे जिले को दिया गया निमंत्रण-




बिलासपुर। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना बिलासपुर द्वारा आज जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, जनहित के मुद्दों एवं संगठन के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी "जबर भिलाई रैली" को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए बिलासपुर जिले के प्रत्येक ब्लॉक, नगर एवं ग्राम स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होने का आह्वान किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के जिला अध्यक्ष ने कहा कि जबर भिलाई रैली छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति, भाषा, स्थानीय अधिकारों एवं छत्तीसगढ़ियों के हितों की आवाज़ को बुलंद करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस रैली में जिले के प्रत्येक क्षेत्र से युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला अध्यक्ष शैलु ठाकुर ने बिलासपुर जिले के पदाधिकारी सदस्य और समस्त छत्तीसगढ़िया नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जबर भिलाई रैली में शामिल होकर छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान और अधिकारों की इस जनआवाज को मजबूत करें।

कोई टिप्पणी नहीं

लाखे नगर ईदगाह भाटा से सरकारी पीडीएस चावल धमतरी ले जाने की सूचना पर कार्रवाई, सोहेल खोखर की दुकान जांच के घेरे में

 लाखे नगर ईदगाह भाटा से सरकारी पीडीएस चावल धमतरी ले जाने की सूचना पर कार्रवाई, सोहेल खोखर की दुकान जांच के घेरे में अफरोज ख्वाजा की सूचना पर...

Blogger द्वारा संचालित.