खरोरा में सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम*

 रिपोर्टर रोहित वर्मा 

लोकेशन खरोरा 


*खरोरा में सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम*





खरोरा, 

रविवार को नगर पंचायत खरोरा की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता अनिल सोनी के निज निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 134वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी खरोरा मंडल के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी ने कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा प्रस्तुत विचार समाज और राष्ट्रहित के लिए प्रेरणादायक हैं तथा जनभागीदारी को बढ़ावा देने वाले हैं।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा खरोरा मंडल में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान प्रमुख रूप से श्रीमती सोना वर्मा, रमेश शर्मा, चंद्र कुमार डडसेना, बिज्जू गुप्ता, विजय वर्मा, सुमित सेन, घनश्याम चंद्राकर, भूपेंद्र सेन, मुकेश साहू, श्रीमती पूर्णिमा धनकर, श्रीमती मनीषा कोसले, दुलेश साहू, दीपक धनकर, जयप्रकाश वर्मा, कुंदन वर्मा, पिंटू शर्मा, संजय भट एवं योगेश देवांगन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और उपस्थित जनों ने राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता की भावना व्यक्त की।

कोई टिप्पणी नहीं

नवापारा राजीव त्रिवेणी संगम में करोड़ों खर्च होने के बाद भी सफाई सुविधा नहीं मिलना चिंता जनक है !

राजिम त्रिवेणी संगम में नदी सफाई व्यवस्था बदहाल, श्रद्धालुओं ने शासन-प्रशासन पर उठाए सवाल राजिम/नवापारा। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं प...

Blogger द्वारा संचालित.