धरसीवां में 1 अक्टूबर को आयोजित होगा “सेवा से संकल्प” विकासखंड स्तरीय शिविर



धरसीवां में 1 अक्टूबर को आयोजित होगा “सेवा से संकल्प” विकासखंड स्तरीय शिविर








धरसीवां। आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “सेवा से संकल्प” विकासखंड स्तरीय शिविर का आयोजन 1 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।


शिविर का आयोजन सेवा सदन कार्यालय, धरसीवां में प्रातः 10:00 बजे से होगा। सभी ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर उपलब्ध सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई है।


शिविर में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, लर्निंग लाइसेंस, श्रम कार्ड, पीएम सूर्य घर योजना, मेगा हेल्थ कैंप एवं बैंकिंग सेवाओं सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।


राजस्व विभाग की सेवाएँ


शिविर में राजस्व विभाग द्वारा स्वामित्व संबंधी कार्य, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य राजस्व संबंधी सेवाओं के लिए आवश्यक जानकारी, आवेदन एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।


इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी, पंजीयन, आवेदन एवं आवश्यक प्रक्रियाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।


सभी ग्राम पंचायतवासियों से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाएं तथा अन्य ग्रामीणों को भी शिविर में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।


कोई टिप्पणी नहीं

लाखे नगर ईदगाह भाटा से सरकारी पीडीएस चावल धमतरी ले जाने की सूचना पर कार्रवाई, सोहेल खोखर की दुकान जांच के घेरे में

 लाखे नगर ईदगाह भाटा से सरकारी पीडीएस चावल धमतरी ले जाने की सूचना पर कार्रवाई, सोहेल खोखर की दुकान जांच के घेरे में अफरोज ख्वाजा की सूचना पर...

Blogger द्वारा संचालित.