धनेली में श्री विनायक फार्मेसिक एंड मेडिकल स्टोर का शुभारंभ, जनपद अध्यक्ष शकुंतला ढीलेंद्र सेन ने किया उद्घाटन
धनेली में श्री विनायक फार्मेसिक एंड मेडिकल स्टोर का शुभारंभ, जनपद अध्यक्ष शकुंतला ढीलेंद्र सेन ने किया उद्घाटन
धनेली। ग्राम धनेली में ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए श्री विनायक फार्मेसिक एंड मेडिकल स्टोर का शुभारंभ किया गया। मेडिकल स्टोर का उद्घाटन जनपद अध्यक्ष धरसीवां श्रीमती शकुंतला ढीलेंद्र सेन के करकमलों से संपन्न हुआ।
मेडिकल स्टोर के संचालक श्री योगेश साहू ने बताया कि धनेली गांव में लोगों की सुविधा को देखते हुए मेडिकल स्टोर खोलने का निर्णय लिया गया है। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को दवाइयों एवं मेडिकल संबंधी आवश्यकताओं के लिए बेहतर स्थानीय सुविधा उपलब्ध कराना है। मेडिकल स्टोर के शुभारंभ पर उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि गांव में इस सुविधा की शुरुआत होना उनके लिए प्रसन्नता का विषय है। इससे ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलने की उम्मीद है।
उद्घाटन अवसर पर संचालक योगेश साहू, दिव्या साहू, महेंद्र साहू, भूपेंद्र साहू, पुष्पा देवी साहू, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष योगेश साहू, नरेंद्र साहू, सुरेश राम साहू, नेहा साहू सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
धनेली में मेडिकल स्टोर खुलने से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर दवाइयों की उपलब्धता में सुविधा मिलने की उम्मीद है।




Post a Comment