सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत छड़िया में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित*

 रिपोर्टर रोहित वर्मा 

लोकेशन खरोरा 




*सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत छड़िया में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित*



खरोरा

-  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत छड़िया में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 की कार्यकर्ता टिकेश्वरी वर्मा, केंद्र क्रमांक 02 की कार्यकर्ता फूलकुमारी कुर्रे, सहायिका देवकी कोशले एवं प्रियंका महिलांग, तथा मितानिन रत्ना वर्मा व संजू चतुर्वेदी का पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा उपहार भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान “स्वस्थ बच्चा, स्वस्थ मां” अभियान के अंतर्गत मीनाक्षी मनहरे का भी सम्मान किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी के नन्हे बच्चों को शैक्षणिक एवं मनोरंजक खिलौनों का वितरण किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह का वातावरण रहा।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच सरिता उगेंद देवांगन, पंच ईश्वरी मनहरे, केशव वर्मा, विनोद कुर्रे, आरती, प्रियंका, किरण, कविता एवं लैनी सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों की सराहनीय सेवाओं की प्रशंसा की।


कार्यक्रम का उद्देश्य बाल विकास एवं जनस्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मियों का सम्मान कर समाज में सेवा और जनजागरूकता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

कोई टिप्पणी नहीं

लाखे नगर ईदगाह भाटा से सरकारी पीडीएस चावल धमतरी ले जाने की सूचना पर कार्रवाई, सोहेल खोखर की दुकान जांच के घेरे में

 लाखे नगर ईदगाह भाटा से सरकारी पीडीएस चावल धमतरी ले जाने की सूचना पर कार्रवाई, सोहेल खोखर की दुकान जांच के घेरे में अफरोज ख्वाजा की सूचना पर...

Blogger द्वारा संचालित.