केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से AICPO के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट मुलाकात

 केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से AICPO के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट मुलाकात 






नई दिल्ली। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री हरिशंकर शुक्ल एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री संदीप सूरी ने केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से सौजन्य भेंट की।

इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री श्री चौहान को अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया। संगठन की ओर से राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्देश्यों एवं उपभोक्ता हितों से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी भी दी गई।

भेंट के दौरान उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आम नागरिकों को उनके उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक करने, बाजार में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम, नाप-तौल में पारदर्शिता, खरीदारी के समय बिल प्राप्त करने तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निराकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से रखा गया।

संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि जागरूक उपभोक्ता ही अपने अधिकारों की प्रभावी ढंग से रक्षा कर सकता है। इसी उद्देश्य को लेकर अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन देशभर में उपभोक्ता जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों एवं अभियानों को आगे बढ़ा रहा है।

इस सौजन्य भेंट को संगठन के आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन तथा उपभोक्ता हितों से जुड़े मुद्दों को व्यापक स्तर पर रखने की दिशा में महत्वपूर्ण संवाद के रूप में देखा गया।

कोई टिप्पणी नहीं

लाखे नगर ईदगाह भाटा से सरकारी पीडीएस चावल धमतरी ले जाने की सूचना पर कार्रवाई, सोहेल खोखर की दुकान जांच के घेरे में

 लाखे नगर ईदगाह भाटा से सरकारी पीडीएस चावल धमतरी ले जाने की सूचना पर कार्रवाई, सोहेल खोखर की दुकान जांच के घेरे में अफरोज ख्वाजा की सूचना पर...

Blogger द्वारा संचालित.