बिठिया स्कूल में आयोजित शिविर में विद्यार्थियों को मिले आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
रिपोर्टर रोहित वर्मा
खरोरा
बिठिया स्कूल में आयोजित शिविर में विद्यार्थियों को मिले आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
खरोरा।
कलेक्टर रायपुर के निर्देशानुसार तहसीलदार खरोरा सृजन सोनकर के नेतृत्व में प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल बिठिया में विद्यार्थियों के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अतिरिक्त तहसीलदार सूर्यकांत कुम्भकार, क्षेत्र के पटवारी तथा लोक सेवा केंद्र (सेवा सेतु) के संचालक नवीन साहू ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
शिविर के दौरान विद्यार्थियों से आय प्रमाण पत्र के लिए 53, जाति प्रमाण पत्र के लिए 50 तथा निवास प्रमाण पत्र के लिए 50 आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों द्वारा पात्र आवेदनों का शीघ्र निराकरण कर प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया पूरी की गई।
02 सितंबर 2026 को सभी पात्र विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र जारी कर उनका वितरण किया गया। प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला। इन प्रमाण पत्रों से विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिलेगी।
शिविर में आसपास के विद्यालयों में अध्ययनरत बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक शामिल हुए। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के विशेष शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों और आम नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं। इससे शासकीय सेवाओं का लाभ लेने में समय और परेशानी दोनों कम हो रही है।


Post a Comment