तिल्दा-नेवरा में 3 सितंबर को होगा सावन उत्सव एवं तीज मिलन कार्यक्रम
रिपोर्टर रोहित वर्मा
खरोरा
तिल्दा-नेवरा में 3 सितंबर को होगा सावन उत्सव एवं तीज मिलन कार्यक्रम
खरोरा
भाजपा महिला मोर्चा, जिला रायपुर ग्रामीण के तत्वावधान में सावन उत्सव एवं तीज मिलन कार्यक्रम का आयोजन 3 सितंबर 2026, गुरुवार को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन पी.एम. श्री कन्या शाला नेवरा-तिल्दा, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा और तीज पर्व की झलक देखने को मिलेगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भोजन की भी व्यवस्था रहेगी। आयोजन में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित क्षेत्र की महिलाएं शामिल होंगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय टंकराम वर्मा, कैबिनेट मंत्री, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, उच्च शिक्षा, पुनर्वास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इनमें गुरु खुशवंत साहेब, अर्जुन शर्मा, इन्द्रकुमार साहू, विभा अवस्थी, सुरेन्द्र पाटनी, श्याम नारंग, नवीन अग्रवाल, प्रीति परगनिहा , रेखा सोनकर, चन्द्रकला वर्मा, अनिल अग्रवाल, पलक विकास सुखवानी, मनोज निघात तथा नरसिंह वर्मा सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों के नाम शामिल हैं।
आयोजकों ने क्षेत्र की महिलाओं एवं आमंत्रित अतिथियों से कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है।

Post a Comment