लाटाबोड़ रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण बैठक एवं सम्मान समारोह
लाटाबोड़ रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण बैठक एवं सम्मान समारोह
दिनांक 27 अगस्त 2026 को लाटाबोड़ रेलवे स्टेशन में नव नियुक्त रेलवे स्टेशन सलाहकार शिवनारायण साहू, उपाध्यक्ष — अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन, जिला बालोद, विनोद कुमार साहू, संतोष कुमार साहू एवं कोमल सिंह विश्वकर्मा की उपस्थिति में रेलवे स्टेशन से संबंधित महत्वपूर्ण मांगों एवं यात्री सुविधाओं को लेकर आवश्यक चर्चा की गई।
बैठक में स्टेशन के विकास, यात्रियों की सुविधा तथा क्षेत्रवासियों की विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित अधिकारियों के समक्ष मांगों को रखा गया तथा मांगों को पूरा करने हेतु आवश्यक अनुशंसा करने की बात कही गई।
इस अवसर पर नव नियुक्त रेलवे स्टेशन सलाहकार द्वारा स्टेशन मास्टर प्रदीप कुमार जी एवं वेलफेयर ऑफिसर अमृतपाल सर का भारत माता की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से:
अमृतपाल सर — वेलफेयर ऑफिसर
प्रदीप कुमार जी — स्टेशन मास्टर
शिवनारायण साहू — नव नियुक्त रेलवे स्टेशन सलाहकार एवं उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन, जिला बालोद
विनोद कुमार साहू जी
संतोष कुमार साहू जी
कोमल सिंह विश्वकर्मा जी
की गरिमामयी उपस्थिति रही।
हमारा उद्देश्य लाटाबोड़ रेलवे स्टेशन को बेहतर यात्री सुविधाओं से सुसज्जित करना तथा क्षेत्र की जायज रेलवे संबंधी मांगों को उचित स्तर तक पहुंचाकर उनके निराकरण के लिए निरंतर प्रयास करना है।
“जनहित की मांगों के लिए आवाज उठाना और उन्हें पूरा कराने का प्रयास करना ही हमारी प्राथमिकता है।”
🚉 लाटाबोड़ रेलवे स्टेशन — विकास और बेहतर यात्री सुविधाओं की ओर एक सकारात्मक कदम।

Post a Comment