बालिकाओं ने जवानों के लिए बनाई स्नेह की राखियाँ

 रिपोर्टर रोहित वर्मा 

खरोरा 


बालिकाओं ने जवानों के लिए बनाई स्नेह की राखियाँ




खरोरा

 ग्राम ईल्दा के हाई एवं मिडिल स्कूल की बालिकाओं ने देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों के प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त करते हुए सुंदर राखियाँ तैयार कीं। इन राखियों में बालिकाओं ने अपने स्नेह और देशभक्ति की भावना को पिरोया।

ग्राम के सरपंच धनेश साहू के विशेष आग्रह तथा स्कूल की प्राचार्य श्रीमती चांदनी यदुवंशी एवं व्याख्याता सुश्री मंजू औसर के मार्गदर्शन में बालिकाओं ने राखियाँ तैयार कीं। विद्यालय के शिक्षक हरीश शर्मा, ललित शर्मा, जितेंद्र वर्मा एवं खुमान साहू ने इन राखियों को आईटीबीपी के जवानों को भेंट किया।

इस अवसर पर बालिकाओं ने जवानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के लिए राखी भेजना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। विद्यालय परिवार की इस पहल की सराहना की गई।

कोई टिप्पणी नहीं

सिलतरा पुलिस का देर रात बड़ा अभियान, 17 लोगों पर कार्रवाई

रायपुर पुलिस (ग्रामीण) दिनांक  30.08.2026 सिलतरा पुलिस का देर रात बड़ा अभियान, 17 लोगों पर  कार्रवाई गुंडा-बदमाशों, चाकूबाजों, मारपीट एवं छीन...

Blogger द्वारा संचालित.