तिल्दा रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण कार्यक्रममुख्य प्रबंधक श्री सुमन झा के नेतृत्व में हुआ गरिमामय आयोजन

 तिल्दा रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण कार्यक्रममुख्य प्रबंधक श्री सुमन झा के नेतृत्व में हुआ गरिमामय आयोजन








तिल्दा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिल्दा रेलवे स्टेशन परिसर में आज ध्वजारोहण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन तिल्दा रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रबंधक श्री सुमन झा के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर तिल्दा रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य श्री मनीष कोटवानी एवं श्री नरेश जोतवानी सहित रेलवे पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। स्टेशन परिसर को तिरंगे रंग की सजावट से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित जनों ने राष्ट्रगान में सहभागिता की।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।  


कोई टिप्पणी नहीं

नहीं अधिग्रहित होगी पिरदा गांव की जमीन विधायक अनुज शर्मा की पहल पर आवास मंत्री ओपी चौधरी का आश्वासन

नहीं अधिग्रहित होगी पिरदा गांव की जमीन विधायक अनुज शर्मा की पहल पर आवास मंत्री ओपी चौधरी का आश्वासन रायपुर,  आरडीए की कॉलोनी बनाने के लिए चि...

Blogger द्वारा संचालित.