भारत सरकार के “नशा मुक्त भारत अभियान” की कड़ी में रायपुर में नशा मुक्ति जनजागरण
भारत सरकार के “नशा मुक्त भारत अभियान” की कड़ी में रायपुर में नशा मुक्ति जनजागरण
रायपुर, 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी, प्रधानमंत्री, भारत सरकार के नेतृत्व में देश में चल रहे
नशा मुक्त भारत अभियान
की कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ट्रैकमेंटेनर एसोसिएशन (SECRTA) द्वारा नशा मुक्ति जनजागरण अभियान का द्वितीय चरण रायपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित किया गया। इस अभियान का प्रथम चरण SECRTA अध्यक्ष श्री राजेंद्र कौशिक के नेतृत्व में बिलासपुर में आयोजित किया गया था। रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में ट्रैकमेंटेनर, वेल्डिंग स्टाफ, लोको पायलट, गार्ड, RPF, S&T, ट्रेन लाइटिंग ,इलेक्ट्रिकल जनरल सी एंड डब्ल्यू,ऑपरेटिंग DLS, WRS एवं कमर्शियल टीटीई स्टाफ सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व SECRTA अध्यक्ष श्री अनिल तिवारी एवं वर्किंग प्रेसिडेंट श्री एम. कृष्णा ने किया। वहीं अखण्ड रेलवे कर्मचारी संघ (ARKS) रायपुर के मंडल समन्वयक श्री अनिल सिंह कोषाध्यक्ष श्री आलोक जी*सहायक महामंत्री श्रीमती धनेश्वरी लहरे मैडम, सचिव श्री वि दिवाकर राव अध्यक्ष डी के पांडेय सह सचिव अमित कुमार* *सचिव हेमंत बेस, उपाध्यक्ष जयप्रकाश सचिव लछमण सूर्यवंशी, दिलीप धनकर* सहित अन्य पदाधिकारियों ने विशेष सहभागिता निभाते हुए अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया। रायपुर रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक महोदयआर पी मंडल ने भी भरपूर सहयोग करते हुए जनजागरूकता रैली में सहभागिता की तथा SECRTA के इस प्रयास की सराहना की।
संदेश:
🇮🇳 नशे को ना कहें, जीवन को हाँ कहें — नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत।
नशा मुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना ही हमारा उद्देश्य है।

Post a Comment