नेशनल हाईवे पर संजय बाके बिहारी ढाबा मे डीजल चोरी का खेल बेनकाब, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप*

 नेशनल हाईवे पर संजय बाके बिहारी ढाबा मे डीजल चोरी का खेल बेनकाब, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप




बेमेतरा। रायपुर–बिलासपुर नेशनल हाईवे स्थित नंदघाट-चिचोली के पास संचालित संजय बाके बिहारी ढाबा में कथित रूप से टैंकर से डीजल निकालकर ढाबा संचालक को दिए जाने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाईवे किनारे लंबे समय से डीजल की अवैध खरीद-फरोख्त का खेल चल रहा था, जिससे न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है बल्कि ईमानदार व्यवसायियों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।


लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि ढाबा संचालक आसपास के लोगों और वाहन चालकों को अनावश्यक रूप से परेशान करता रहा है। अब पुलिस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

पुलिस ने FIR दर्ज कर लीं है जांच जारी ढाबा संचालक के फरार होने की बात सामने आ रही है उच्चय अधिकारियो ने ढाबा पर निरंतर जांच के आदेश दिए है

कोई टिप्पणी नहीं

सिलतरा पुलिस का देर रात बड़ा अभियान, 17 लोगों पर कार्रवाई

रायपुर पुलिस (ग्रामीण) दिनांक  30.08.2026 सिलतरा पुलिस का देर रात बड़ा अभियान, 17 लोगों पर  कार्रवाई गुंडा-बदमाशों, चाकूबाजों, मारपीट एवं छीन...

Blogger द्वारा संचालित.