ग्राम मुड़पार में 450 गोवंश का हुआ निःशुल्क टीकाकरण, पशुपालकों से वार्षिक टीकाकरण कराने की अपील
रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
ग्राम मुड़पार में 450 गोवंश का हुआ निःशुल्क टीकाकरण, पशुपालकों से वार्षिक टीकाकरण कराने की अपील
खरोरा।
छत्तीसगढ़ शासन के पशुधन विकास विभाग के निर्देशानुसार ग्राम मुड़पार में गोवंश एवं भैंसवंश को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान पशु चिकित्सालय से आए चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने घर-घर जाकर कुल 450 गायों का टीकाकरण किया।
टीकाकरण अभियान में डॉ. गामिनी टांडेल (एवीएफओ), संतोषी ध्रुव (परिचारक) तथा उधोराम भूआर्य ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम ने प्रत्येक पशुपालक के घर पहुंचकर पशुओं को टीका लगाया।
अभियान की सफलता में ग्राम के ग्वालों एवं पशुपालकों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। विशेष रूप से जीवराखान यादव, जीवनधन यादव एवं लोकनाथ सेन ने डॉक्टरों के साथ मिलकर टीकाकरण कार्य में अपनी सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर डॉ. गामिनी टांडेल ने बताया कि बरसात के मौसम में गोवंश एवं भैंसवंश को एचएस (हेमोरेजिक सेप्टीसीमिया) और बीक्यू (ब्लैक क्वार्टर) जैसी घातक संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए शासन द्वारा प्रतिवर्ष टीकाकरण कराया जाता है। उन्होंने कहा कि इन बीमारियों के प्रमुख लक्षण तेज बुखार, गले एवं नाक के आसपास सूजन, सांस लेने में कठिनाई तथा घरघराहट की आवाज हैं। समय पर टीकाकरण ही इन बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।
कार्यक्रम के अंत में पशु चिकित्सालय की ओर से अभियान में सहयोग देने वाले सभी पशुपालकों एवं ग्वालों का आभार व्यक्त किया गया।



Post a Comment