लेडी स्काउट मास्टर भारती वर्मा ने राज्य मुख्य आयुक्त को सीड बाल भेंट किया*

 लेडी स्काउट मास्टर भारती वर्मा ने राज्य मुख्य आयुक्त को सीड बाल भेंट किया



 पलारी | 1 अगस्त 2026 । धमतरी जिले के भखारा स्थित अंबेडकर मांगलिक भवन में आयोजित सात दिवसीय राज्य स्तरीय बेसिक स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन एवं रोवर-रेंजर लीडर प्रशिक्षण शिविर का गुरुवार को सफल समापन हुआ । भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य अध्यक्ष एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा के निर्देशन तथा राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) पूनम सिंह साहू एवं राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) सरिता पाण्डेय के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 99 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया । 

                             शासकीय प्राथमिक शाला पौंसरी की शिक्षिका भारती वर्मा ने बेसिक प्रशिक्षण में लेडी स्काउट मास्टर के रूप में प्रशिक्षण लिया | प्रशिक्षण के दौरान नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झंडा गीत, राष्ट्रीय गान, स्काउट-गाइड चिन्ह, सेल्यूट, बाएं हाथ से अभिवादन, बीपी सिक्स, गांठें, ध्वज ज्ञान, अनुमान लगाना, सिग्नल, प्राथमिक उपचार, घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने का और हाइक जैसी गतिविधियों का व्यवहारिक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक लिया । शिक्षिका भारती वर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और स्काउटिंग गतिविधियों के संचालन के लिए नई ऊर्जा मिली है ।

          समापन की पूर्व संध्या पर आयोजित भव्य ग्रेट कैम्प फायर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा रहे । लेडी स्काउट मास्टर भारती वर्मा ने राज्य मुख्य आयुक्त को अपने विद्यालय में बने सीड बाल भेंट किया और अपने विद्यालय स्तर पर पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता के लिए चलाए जा रहे अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान किया | जिसे मंचस्थ सभी अतिथियों के द्वारा सराहना किया गया और सीड बाल के बारे में जानकारी लिया गया | उल्लेखनीय है कि शिक्षिका के द्वारा अपने विद्यालय में बच्चों के साथ मिलकर बनाए सीड बाल का वितरण स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है | पूर्व में भी शिक्षिका के द्वारा जिले के कलेक्टर , जिला पंचायत सीईओ को भी जनदर्शन के दौरान सीड बाल भेंट किया गया था , जिसे दोनों अधिकारीयों के द्वारा सराहा गया था |

कोई टिप्पणी नहीं

सिलतरा पुलिस का देर रात बड़ा अभियान, 17 लोगों पर कार्रवाई

रायपुर पुलिस (ग्रामीण) दिनांक  30.08.2026 सिलतरा पुलिस का देर रात बड़ा अभियान, 17 लोगों पर  कार्रवाई गुंडा-बदमाशों, चाकूबाजों, मारपीट एवं छीन...

Blogger द्वारा संचालित.