हरियर छत्तीसगढ़ महाअभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण संपन्न*

 रिपोर्टर रोहित वर्मा 

खरोरा 

हरियर छत्तीसगढ़ महाअभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण संपन्न






खरोरा 

 हरियर छत्तीसगढ़ महाअभियान के अंतर्गत 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाए जा रहे अभियान के तहत खरौरा मंडल की ग्राम पंचायत कुम्हारी में वृक्षारोपण एवं विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक  अनुज शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष  टीकेश्वर मनहरे, सरपंच श्रीमती संगीता वर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि वर्मा, मंडल अध्यक्ष श्रीमती सोना वर्मा, महामंत्री  दुलेश साहू, प्रचार-प्रसार मंत्री  कमलेश वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती तिलोचनी साहू, सोसायटी अध्यक्ष  डोगेश वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता, शिक्षकगण, ग्राम पंचायत परिवार एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया गया तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने हरित पर्यावरण एवं ग्राम विकास के लिए सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

कोई टिप्पणी नहीं

सिलतरा पुलिस का देर रात बड़ा अभियान, 17 लोगों पर कार्रवाई

रायपुर पुलिस (ग्रामीण) दिनांक  30.08.2026 सिलतरा पुलिस का देर रात बड़ा अभियान, 17 लोगों पर  कार्रवाई गुंडा-बदमाशों, चाकूबाजों, मारपीट एवं छीन...

Blogger द्वारा संचालित.