अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला 21 को सतना में लेंगे संगठन की बैठक

 अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला 21 को सतना में लेंगे संगठन की बैठक




👉 विधि न्याय एवं कंपनी मामले में मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन सतना के जिला अध्यक्ष बृजेश गर्ग सोनू ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरिशंकर शुक्ल एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री संदीप सूरी जी का सतना आगमन 21 अगस्त को हो रहा है जहां पर वह सतना जिले की एक महत्वपूर्ण बैठक लेंगे जिसमें आगामी 7 एवं 8 अक्टूबर को राजधानी भोपाल में प्रस्तावित राष्ट्रीय सेमिनार एवं प्रशिक्षण कार्यशाला के आयोजन की बिस्तार से जानकारी संगठन के पदाधिकारी को देंगे जिससे कि अधिक से अधिक पदाधिकारी एवं सदस्यों को प्रशिक्षित किया जा सके जिससे कि उपभोक्ता हित के आंदोलन सतना सहित प्रदेश के सभी जिलों में और सशक्त हो सके , ज्ञात हो की अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन उपभोक्ताओं के हित में लगातार बड़े शिद्दत के साथ संपूर्ण भारत में कार्य कर रहा है सतना जिले में भी यह संगठन पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहा है संगठन द्वारा पिछले दिनों उपभोक्ताओं की जागरूकता के लिए मिलावट पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बाजार का जूस का निर्माण किया गया है संगठन की दूसरी फिल्म शिक्षा का अधिकार के निर्माण पर भी संगठन की बैठक में विस्तृत चर्चा की जाएगी संगठन के अध्यक्ष बृजेश गर्ग सोनू ने सतना जिले के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों को उक्त बैठक में आवश्यक रूप से पहुंचने के लिए आग्रह किया है यह बैठक सतना के बिन चेंबर ऑफ कॉमर्स में शुक्रवार 21 अगस्त को दोपहर 3:00 बजे से आयोजित होगी

कोई टिप्पणी नहीं

सिलतरा पुलिस का देर रात बड़ा अभियान, 17 लोगों पर कार्रवाई

रायपुर पुलिस (ग्रामीण) दिनांक  30.08.2026 सिलतरा पुलिस का देर रात बड़ा अभियान, 17 लोगों पर  कार्रवाई गुंडा-बदमाशों, चाकूबाजों, मारपीट एवं छीन...

Blogger द्वारा संचालित.