तेलासी में 20 अगस्त को होगा ‘सेवा सेतु’ का शुभारंभ, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के साथ रक्तदाताओं का होगा सम्मान*
तेलासी में 20 अगस्त को होगा ‘सेवा सेतु’ का शुभारंभ, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के साथ रक्तदाताओं का होगा सम्मान
पूर्व विधायक प्रत्याशी कसडोल एवं प्रधान संपादक प्रीतलाल कुर्रे के नेतृत्व व मार्गदर्शन में पहली बार होगा आयोजन
तेलासी, बलौदाबाजार-भाटापारा। ग्राम पंचायत तेलासी में अटल डिजिटल ग्राम पंचायत के अंतर्गत शासन की विभिन्न योजनाओं एवं जनसेवाओं को ऑनलाइन और डिजिटल माध्यम से आमजन तक सरल, सुगम एवं सुविधाजनक रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से ‘सेवा सेतु’ का शुभारंभ किया जाएगा। यह आयोजन 20 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक ग्राम पंचायत भवन, तेलासी में आयोजित होगा।
बताया गया है कि पूर्व विधायक प्रत्याशी कसडोल एवं सृजन भूमि छत्तीसगढ़ न्यूज़ के प्रधान संपादक प्रीतलाल कुर्रे के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पहली बार इस प्रकार का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को डिजिटल जनसेवाओं की जानकारी एवं सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
*निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श*
कार्यक्रम के विशेष आकर्षण के रूप में Fast Care Foundation, रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। शिविर में ग्रामीणजनों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। आयोजकों ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने की अपील की है।
*रक्तदाताओं को मिलेगा विशेष सम्मान*
कार्यक्रम के दौरान रक्तदान करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष सम्मान एवं उपहार प्रदान किए जाएंगे। रक्तदाताओं को एयरबड्स, कॉलेज बैग, रेनकोट, छाता एवं सम्मान प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई है। आयोजन के माध्यम से रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने और समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देने का भी प्रयास किया जाएगा।
ये रहेंगे प्रमुख अतिथि
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पलारी श्री पंकज देव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत तेलासी के सरपंच श्री रामायण ध्रुव करेंगे।
इसके अलावा उप सरपंच श्रीमती रेखा चूड़ामणि गायकवाड, पंचायत सचिव श्री लीलक राम लहरे, सृजन भूमि छत्तीसगढ़ न्यूज़ के प्रधान संपादक श्री पी.एल. (प्रीतलाल कुर्रे), समस्त पंचगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहेंगे।
डिजिटल जनसेवाओं को मिलेगा बढ़ावा
‘सेवा सेतु’ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं जनसेवाओं से संबंधित ऑनलाइन सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को डिजिटल माध्यम से सेवाओं तक पहुंच बनाने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
सेवा सेतु के संचालन की जिम्मेदारी श्री धर्मेंद्र मंडले, कंप्यूटर ऑपरेटर संभालेंगे, जबकि श्री प्रीतलाल कुर्रे सहयोगी के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे।
ग्राम पंचायत तेलासी की ओर से एवं सृजन भूमि छत्तीसगढ़ दैनिक समाचार पत्र मीडिया सहित क्षेत्र के सभी सम्माननीय अतिथियों, गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणजनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर ‘सेवा सेतु’ शुभारंभ, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
विशेष सहयोग: सृजन भूमि छत्तीसगढ़ न्यूज़


Post a Comment