संयुक्त जन जागरूकता अभियान
-::संयुक्त जन जागरूकता अभियान::-
(स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महान समाज सेवक स्व. हिंच्छाराम खरे एवं स्व.गणेशराम खरे तथा महान देहदानी स्व.मनोज कुमार खरे''की स्मृति मे) वरिष्ट कृषि वैज्ञानिक डा.चंद्रशेखर खरे (सस्य विज्ञान) एवं जितेंद्र कुमार खरे, प्रक्षेत्र विस्तार अधिकारी द्वारा कृषक जनहित मे किसानो के लिए सलाह इसजुलाई माह के प्रमुख कृषि कार्य...
1 बुवाई के पूर्व बीज को फफूँदनाशक दवा से उपचारित करे, तत्पश्चात जैव उर्वरक जैसे पीएसबी,राइज़ोबियम,एजोटोबेक्टर से उपचारित कर बुवाई करे.
2 नर्सरी तैयार होने के उपरांत मिर्च, बैंगन एवं फूलगोभी की रोपाई करें
3 अदरक, हल्दी, भिन्डी एवं बरबती की निंदा गुड़ाई एवं पानी न गिरने पर सिंचाई की समुचित व्यवस्था करें
4 केले के पौधे की रोपाई का कार्य आरंभ करें
5 नये फल वृक्षो को लगाने का कार्य आरंभ करें
6 पशुओ को बारिश का जमा गंदा पानी नहीं पीने दें
7 पशुओ को गीले एवं पानी भरे स्थानों पर न चराएं
8 सोयाबीन में खरपतवार नियंत्रण हेतु निन्दनाशक दवाई का छिड़काव अनुशंसित मात्रा में करें
9 गन्ने की नई फसल में आवश्यकतानुसार निंदा गुड़ाई एवं मिट्टी चढ़ावें
10 धान की रोपाई हमेशा कतारो में करें इससे पौध संख्या पर्याप्त रहती है तथा कृषि क्रियाओ को करने में सहायता मिलती है
11 क्राप डाक्टर और राइस आई.एफ.सी एप को गूगल प्लेस्टोर से डॉउनलोड करके स्वयं कृषि के डाक्टर बने.
12 दामिनी एप को गूगल प्ले स्टोर से डॉउनलोड करके बिजली वज्रपात वर्षा की सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते है साथ ही अपने तथा पालतू जानवरों को आकाशीय बिजली गिरने से बचाव कर सकते है.
13 अत्यधिक गरज चमक बिजली गिरने की संभावना हो और आपको ठहरने का कोई उचित स्थान नही मिल रहा हो,तो अपने घुटनों को जोड़ते हुए तथा कानों मे हाथ रखते हुए खुली जगहों पर ही बैठ जाएँ.
14 अत्यधिक गरज चमक बिजली गिरने की संभावना हो तब की स्थिति में पेड़ पौधों झाड़ियों में शरण ना लें.
कृषक जनहित समाजहित में प्रचारित एवं प्रसारित🌾🌾🌾
"कृषि जीवनस्य आधारम" यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब लाइक एवं कमेंट, शेयर अवश्य करें...
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
शुभेच्छुक...
डॉ.चंद्रशेखर खरे, वरिष्ट कृषि वैज्ञानिक
प्रक्षेत्र प्रबंधक,शोध विद्ववान,सस्य विज्ञान
कृषि विज्ञान केंद्र, इं.गाँ.कृ.वि.वि. रायपुर
कृषक वैज्ञानिक सलाहकार कैरियर मार्गदर्शक,
संयुक्त जन जागरूकता अभियान, पामगढ़
8770414150, 6264388869
धर्मेन्द्र कुमार खरे-निदेशक एवं प्रमुख
संयुक्त जन जागरूकता अभियान, पामगढ़
जितेंद्र कुमार खरे, प्रक्षेत्र विस्तार अधिकारी
सुमन खरे, वरिष्ट समाज सेविका.पामगढ़
-------------------------------------
अधिक जानकारी के लिए अपने नज़दीकी कृषि विज्ञान केंद्रो से संपर्क करे...

Post a Comment