मोदी की गारंटी पर भरोसा, अब पैसा वापसी की मांग तेज: छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवं निवेशक कल्याण संघ फिर करेगा बड़ा आंदोलन

मोदी की गारंटी पर भरोसा, अब पैसा वापसी की मांग तेज: छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवं निवेशक कल्याण संघ फिर करेगा बड़ा आंदोलन





रायपुर। छत्तीसगढ़ में चिटफंड कंपनियों में वर्षों पहले अपनी मेहनत की कमाई गंवाने वाले निवेशकों और अभिकर्ताओं का धैर्य अब जवाब देने लगा है। छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवं निवेशक कल्याण संघ ने एक बार फिर राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। कल्याण संघ का कहना है कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान चिटफंड निवेशकों की राशि वापस दिलाने का आश्वासन दिया गया था। अब निवेशकों को उम्मीद है कि किए गए वादों को जल्द पूरा किया जाएगा।

 कल्याण संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि चुनाव के समय प्रधानमंत्री की गारंटी और राज्य सरकार के आश्वासनों के आधार पर बड़ी संख्या में अभिकर्ताओं और निवेशकों ने समर्थन दिया था। उनका कहना है कि अब समय आ गया है कि चिटफंड में फंसी मेहनत की कमाई वापस दिलाने की दिशा में ठोस कार्रवाई की जाए।

संघ के अनुसार, यदि निवेशकों की राशि लौटाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू नहीं होती है, तो रायपुर से लेकर पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए संगठन रणनीति तैयार कर रहा है और जल्द ही बैठक कर आगामी कार्यक्रमों की घोषणा की जाएगी।

 कल्याण संघ ने सरकार से मांग की है कि चिटफंड पीड़ितों के मामलों का शीघ्र निराकरण करते हुए निवेशकों की जमा राशि लौटाने की प्रक्रिया तेज की जाए, ताकि वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे लाखों परिवारों को राहत मिल सके।

 

कोई टिप्पणी नहीं

ओबीसी कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प – केशव चंद्राकर

ओबीसी कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प – केशव चंद्राकर रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के नवनियुक्त ज...

Blogger द्वारा संचालित.