गोवर्धन नगर ईडब्ल्यू जमीन को कब्जामुक्त करवाया गया, शुभम हॉस्पिटल के पीछे अवैध प्लाटिंग पर की गयी कार्यवाही

 नगर निगम जोन 1 क्षेत्र में यतियतन लाल वार्ड कमांक 4 में विंध्यनगर में  लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग पर लगायी गयी कारगर रोक









गोवर्धन नगर ईडब्ल्यू जमीन को कब्जामुक्त करवाया गया, शुभम हॉस्पिटल के पीछे अवैध प्लाटिंग पर की गयी कार्यवाही


   रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता श्री द्रोणी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता श्री शरद देशमुख सहित जोन 1 नगर निवेश विभाग के अन्य संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में रायपुर नगर निगम जोन 1 क्षेत्र अंतर्गत यतियतनलाल वार्ड क्रमांक 4 अंतर्गत विंध्यनगर गोंदवारा में लगभग 2 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर वहाँ जानकारी मिलते ही पहुंचकर तत्काल वहाँ निर्मित की गयी अवैध मुरूम रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से काटकर और आवागमन अवरुद्ध कर तत्काल कारगर रोक लगायी गयी.

वहीं जोन 1 अंतर्गत वार्ड 15 क्षेत्र में शुभम हॉस्पिटल के पीछे के क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लाटिंग पर वहाँ पहुंचकर तत्काल अवैध मुरूम रोड काटकर आवगमन बाधित कर नगर निगम जोन 1 की टीम ने कारगर रोक लगायी.

इसी प्रकार जोन 1 नगर निवेश विभाग द्वारा जोन अंतर्गत गोवर्धन नगर में ईडब्ल्यूएस भूमि पर किये गए अवैध कब्जे को अभियान चलाकर हटाने और ईडब्ल्यूएस भूमि को अवैध कब्जा से मुक्त करवाने की कार्यवाही की गयी.

कोई टिप्पणी नहीं

डॉ.वर्णिका शर्मा के नेतृत्व में बाल श्रम पर बड़ी कार्रवाई

बाल श्रम निषेध दिवस पर बाल आयोग का बड़ा एक्शन डॉ वर्णिका शर्मा के नेतृत्व में बाल श्रम पर बड़ी का.र्रवाई जोखिमपूर्ण ...

Blogger द्वारा संचालित.