थाना तेलीबांधा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार !

 तेलीबांधा 







 दिनांक 25.02.2026 को थाना तेलीबांधा में सूचना प्राप्त होने पर की एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ की बिक्री कर रहा है की सूचना पर घटनास्थल देवार पारा में रेड कार्यवाही कर आरोपी दीपक साहू पिता दिनेश साहू उम्र 24 साल निवासी सुभाष नगर, देवार पारा तेलीबांधा के कब्जे से 3.149  किलोग्राम गांजा मिलने से मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना तेलीबांधा में विधि सम्मत कार्यवाही कर अपराध क्रमांक 197/26 धारा 20(बी)एनडीपीएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, एवं आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा  पर भेजा गया था।आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने पास रखे गांजा को आशीष वाधवानी से प्राप्त करना बताया था, अपराध कायमी उपरांत से निरंतर आशीष वाधवानी की पतासाजी की जा रही थी,किंतु आशीष वाधवानी  घटना समय से निरंतर फरार चल रहा था, जो दिनांक 02.06.2026 को मुखबिर से सूचना मिलना पर की आशीष वाधवानी देवार पारा जल विहार कॉलोनी आसपास गांजा बिक्री करने के फिराक में है की सूचना पर तुरंत विशेष टीम बनाकर रेड कार्यवाही की गई जो आरोपी आशीष वाधवानी पिता सुंदर वाधवानी उम्र 31 वर्ष निवासी सुभाष नगर देवार पारा तेलीबांधा को जलविहार कॉलोनी से गांजा बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया एवं आरोपी के कब्जे से 4.327 किलोग्राम गांजा को जप्त कर आरोपी को थाना तेलीबांधा के अपराध क्रमांक 197/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस में गिरफ्तार किया गया विधि सम्मत कार्यवाही कर  आरोपी को माननीय विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

डॉ.वर्णिका शर्मा के नेतृत्व में बाल श्रम पर बड़ी कार्रवाई

बाल श्रम निषेध दिवस पर बाल आयोग का बड़ा एक्शन डॉ वर्णिका शर्मा के नेतृत्व में बाल श्रम पर बड़ी का.र्रवाई जोखिमपूर्ण ...

Blogger द्वारा संचालित.