नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन..*.

 रिपोर्टर रोहित वर्मा 

खरोरा 

नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन..







खरोरा 

नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन...

"नशा मुक्त भारत अभियान विकसित भारत की पहचान"विषय के अंतर्गत नशा मुक्त भारत सप्ताह दिनांक-17 जून 2026 से 26जून 2026 तक भारत में नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरोरा में भी दिनांक- 20जून दिन शनिवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत यज्ञ- हवन का कार्यक्रम रखा गया। इस अभियान का उद्देश्य नशीले पदार्थों पर अंकुश लगाना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना,एवं युवाओं और समाज को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करना है। इस कार्यक्रम में नशा न करने के लिए भैया/ बहन एवं विद्यालय परिवार के द्वारा शपथ लिया गया एवं समाज को भी जागरूक करने का शपथ लिया गया। 

इस कार्यक्रम में श्रीमती कंचन वर्मा जी के द्वारा यज्ञ- हवन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। विद्यालय के प्राचार्य  अश्विनी पाटकर एवं प्रधानाचार्य  संजय वर्मा  ने भैया/ बहन से समाज को नशा मुक्त बनाने एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य /दीदियां उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों एवं किरायेदारों का सघन सत्यापन, संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर*

रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी सरप्राइज चेकिंग कार्यवाही सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों एवं किरायेदारों का सघन सत्यापन, संदिग्ध गतिविधिय...

Blogger द्वारा संचालित.