खपरीडीह खुर्द में शौचालय एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन सम्पन्न*

 रिपोर्टर रोहित वर्मा 

लोकेशन खरोरा 

खपरीडीह खुर्द में शौचालय एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन सम्पन्न






खरोरा 

जनपद पंचायत तिल्दा अध्यक्ष  टिकेश्वर मनहरे ने ग्राम खपरीडीह खुर्द में शौचालय एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुशासन आधारित विकास नीति के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। स्वच्छता, स्वास्थ्य और बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऐसे विकास कार्य ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।

 मनहरे ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वच्छ और सुव्यवस्थित ग्रामों के निर्माण हेतु शौचालय एवं नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं का विकास आवश्यक है, जिससे ग्रामीणों को बेहतर वातावरण और सुविधाएं प्राप्त होंगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती पुन्नी हेमंत निषाद, पूर्व सरपंच  अशोक वर्मा, उप सरपंच  सत्यनारायण सोनवानी, पंचगण  छगन वर्मा,  राजेंद्र,  साधराम खूंटे, सहित  रवि टंडन और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

जनपद पंचायत तिल्दा अध्यक्ष  टिकेश्वर मनहरे ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।

कोई टिप्पणी नहीं

नवापारा राजीव त्रिवेणी संगम में करोड़ों खर्च होने के बाद भी सफाई सुविधा नहीं मिलना चिंता जनक है !

राजिम त्रिवेणी संगम में नदी सफाई व्यवस्था बदहाल, श्रद्धालुओं ने शासन-प्रशासन पर उठाए सवाल राजिम/नवापारा। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं प...

Blogger द्वारा संचालित.