शास्त्री मार्केट में कलेक्टर महोदय एवं नियंत्रक के आदेशअनुसार नाप तौल विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही

 शास्त्री मार्केट में कलेक्टर महोदय एवं नियंत्रक के आदेशअनुसार नाप तौल विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही







रायपुर। राजधानी के शास्त्री मार्केट में सहायक नियंत्रक नाप-तौल विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 4 दुकानदारों पर कुल 20 हजार रुपये

 का जुर्माना लगाया गया। और दो लोगों नोटिस दिया एवं शास्त्री मार्केट के सैकड़ों लोगों को इकट्ठा कर समय रहते इलैक्ट्रानिक कांटा सत्यापन कराने की जानकारी दी गई 

सत्यापन कराने के लिए दो दिन समय दिया गया है, सत्यापन नहीं कराने पर सख्त कार्रवाई करने की बात की गई 

रविशंकर सोरी सर सहायक नियंत्रक नाप तौल विभाग 

( विधिक माप विज्ञान ) रायपुर 

  उमेश्वरी जागड़े निरीक्षक नाप तौल विभाग रायपुर

  जितेंद्र कुमार निरीक्षक नाप तौल विभाग रायपुर

 के निर्देश पर नाप-तौल विभाग की टीम ने शास्त्री मार्केट क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान कई दुकानों में इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटों एवं माप उपकरणों का सत्यापन नहीं कराया जाना पाया गया। विभागीय नियमों के अनुसार व्यापारिक उपयोग में लाए जाने वाले सभी इलेक्ट्रॉनिक तौल उपकरणों का समय-समय पर सत्यापन कराना अनिवार्य है।

इलेक्ट्रॉनिक तौल उपकरणों का शीघ्र सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा एवं व्यापारिक लेन-देन में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। नाप तौल विभाग के अधिकारियों और अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन रायपुर इकाई द्वारा ने व्यापारियों से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें तथा सभी तौल एवं माप उपकरणों का समय पर सत्यापन कराएं, ताकि किसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके।

नाप-तौल विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी दुकान में तौल-माप संबंधी अनियमितता दिखाई देती है तो वे विभाग को शिकायत दर्ज कराएं, जिससे त्वरित कार्रवाई की जा सके।

इस जांच के सहयोग में अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ल,राष्ट्रीय महासचिव चितरंजन कुमार पर्वत एवं प्रदेश अध्यक्ष खुलेश वर्मा प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेश चौधरी के मार्गदर्शन में अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन रायपुर इकाई के द्वारा रायपुर जिला अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा,कोषाध्यक्ष केयूर भूषण यादव, उपाध्यक्ष टोमन दास बंजारे ,मंजू जायसवाल महासचिव द्वारा उपभोक्ता हित में नाप तौल विभाग के अधिकारियों का सहयोग किया एवं पत्रकार साथियों और गोल बाजार थाना द्वारा पुलिस प्रशासन का सहयोग मिला !

कोई टिप्पणी नहीं

शास्त्री मार्केट में कलेक्टर महोदय एवं नियंत्रक के आदेशअनुसार नाप तौल विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही

 शास्त्री मार्केट में कलेक्टर महोदय एवं नियंत्रक के आदेशअनुसार नाप तौल विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही रायपुर। राजधानी के शास्त्री मार्केट में ...

Blogger द्वारा संचालित.