अवैध शराब, आर्म्स एक्ट एवं अड्डेबाजों पर थाना डीडी नगर की प्रभावी कार्यवाही


*डीसीपी पश्चिम जोन*

*दिनांक : 04 जून 2026*

*थाना – डीडी नगर

👉 अवैध शराब, आर्म्स एक्ट एवं अड्डेबाजों पर थाना डीडी नगर की प्रभावी कार्यवाही

👉 5.400 लीटर अवैध शराब जप्त कर आरोपी को भेजा गया जेल*

👉 सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों को भयभीत करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*

👉 अड्डेबाजी कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 10 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

          वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अवैध शराब बिक्री, सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन तथा अड्डेबाजी करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना डीडी नगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट एवं बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।

👉आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई*

दिनांक 03.06.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रायपुरा स्थित कुरी तालाब के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना डीडी नगर पुलिस द्वारा स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में रेड कार्रवाई की गई। मौके पर आरोपी अमर गुप्ता, निवासी महादेव घाट को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से कुल 5.400 लीटर देशी मदिरा बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 57/26, धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।



👉 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई*

रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि विसर्जन कुंड, महादेव घाट के पास एक व्यक्ति चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर तत्काल रेड कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी शंकर साहू, निवासी कुकुरबेड़ा, सरस्वती नगर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 355/26, धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

👉अड्डेबाजी के विरुद्ध कार्रवाई*

थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी कर शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों को पूर्व में समझाइश दी गई थी। इसके बावजूद गतिविधियां जारी रहने पर थाना डीडी नगर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर 10 अड्डेबाजों को गिरफ्तार किया गया। सभी के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर एसीपी न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है।

रायपुर पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं

डॉ.वर्णिका शर्मा के नेतृत्व में बाल श्रम पर बड़ी कार्रवाई

बाल श्रम निषेध दिवस पर बाल आयोग का बड़ा एक्शन डॉ वर्णिका शर्मा के नेतृत्व में बाल श्रम पर बड़ी का.र्रवाई जोखिमपूर्ण ...

Blogger द्वारा संचालित.