नार्थ जोन क्षेत्रांतर्गत उरला स्थित इतवारी बाजार में पुलिस का जनसंपर्क अभियान जारी, अपराधियों पर लगातार कार्रवाई


रायपुर कमिश्नरेट 

डी सी पी (नार्थ जोन)

दिनांक 04.06.2026


नार्थ जोन क्षेत्रांतर्गत उरला स्थित इतवारी बाजार में पुलिस का जनसंपर्क अभियान जारी, अपराधियों पर लगातार कार्रवाई









पुलिस द्वारा “संवाद से समाधान” अभियान के तहत इतवारी बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। 

इस दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई भी की गई। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध संबंधी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

पुलिस का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करना है, जिससे सुरक्षित एवं अपराधमुक्त वातावरण का निर्माण हो सके। “संवाद से समाधान” अभियान के माध्यम से पुलिस जनसामान्य के साथ निरंतर संपर्क में रहकर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

कोई टिप्पणी नहीं

डॉ.वर्णिका शर्मा के नेतृत्व में बाल श्रम पर बड़ी कार्रवाई

बाल श्रम निषेध दिवस पर बाल आयोग का बड़ा एक्शन डॉ वर्णिका शर्मा के नेतृत्व में बाल श्रम पर बड़ी का.र्रवाई जोखिमपूर्ण ...

Blogger द्वारा संचालित.