प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का गरिमामयी आयोजन" पामगढ़ क्षेत्र
"प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का गरिमामयी आयोजन" पामगढ़ क्षेत्र में विगत 26 वर्षों से संचालित अंचल के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान विद्या निकेतन उ.माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ में दिनांक 10 जून 2026 दिन बुधवार को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में पचासी प्रतिशत एवं उससे अधिक अंक अर्जित करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का गरिमामयी आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जे.के जैन ( पूर्वकुल सचिव पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय बिलासपुर) एवं डॉ. चंद्रशेखर खरे (वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, प्रक्षेत्र प्रबंधक, शोध विद्वान सस्य विज्ञान, कृषि विज्ञान केंद्र, इं.गां.कृ. वि. वि. रायपुर) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुधा पाण्डेय (अध्यक्ष मईनका माई शिक्षण समिति पामगढ़) के द्वारा किया गया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री नरेंद्र कुमार पाण्डेय (संचालक विद्या निकेतन एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ )
श्रीमती रश्मि पाण्डेय (कोषाध्यक्ष मईनका माई शिक्षण समिति पामगढ़)
श्री अनुराग पाण्डेय (सदस्य मईनका माई शिक्षण समिति पामगढ़) उपस्थित रहे, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. चंन्द्रशेखर खरे ने प्रतिभावान् विद्यार्थियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को सम्मानित करते हुए अपने उद्ध्बोधन में समाज को अपनी क्षमता अनुरूप समय, योग्यता, धन, श्रम एवं पूंजी में से सामाजिक दायित्व निभाने की अपील करते हुए आगे कृषि, उद्यानिकी, मतस्य पालन, पशु पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, कृषि अभियांत्रिकी, पी ए टी, आई सी ए आर, आई टी आई, पी एस सी, एस एस सी, यूपीएससी, शिक्षा, सीपेट निशुल्क रोजगारोन्मुखी उद्योग आधारित, आरसेटी प्रशिक्षण, निशुल्क कृषक प्रशिक्षणों एवं भारत सरकार तथा राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए क्राप डाक्टर, दामिनी बिजली चेतावनी, हर्बकेल, राईस आईएफसी एप की उपयोगिता एवं महत्ता के बारे में संपूर्ण जानकरी दी, विद्यालय परिवार द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों को दुर्गा प्रसाद पाण्डेय मेमोरियल अवार्ड द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी केशव प्रसाद पाण्डेय कन्या शिक्षा योजना के तहत 05 बालिकाओं को कक्षा 9वीं से 12वीं तक की निशुल्क शिक्षा हेतु गोद लिया गया। कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ से कुमारी प्रज्ञा साहू ने 94.4% अंक प्राप्त कर पामगढ़ नगर क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय परिवार की ओर से लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया और उनके गणित के शिक्षक मेहुल पाण्डेय का टॉप में आने वाले बच्चों का विशेष योगदान रहा बच्चों को और उन्हें विद्यालय परिवार की तरफ से शुभकामनायें दी गयी
कार्यक्रम में कुल 150 विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करके उनका सम्मान किया गया , डॉ.जेके जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि " जितने भी 12वीं के विद्यार्थी हैं उनके लिए प्रबल प्रश्न और चुनौती यह है कि वह अपने आने वाले भविष्य को कैसे सवारे अब उनको एक विशिष्ट कोर्स की तरफ अग्रसर होना होगा जो निकट भविष्य में उनको उनके लक्ष्य तक लेकर जाएगा अतः अपनी रुचि और अपनी इच्छा के अनुरूप आप सभी अपना कैरियर चुनकर रखें और उसी के अनुसार आगामी शिक्षा को ग्रहण करें।तथा समस्त विद्यालय परिवार की उपस्थिति में हिंदी माध्यम प्राचार्य अशोक कुमार मिरे एवं इंग्लिश माध्यम प्राचार्य दीपक कुमार प्रधान एवं अखिल शुक्ला विभाग प्रमुख आदि के द्वारा कार्यक्रम को सफल करने के लिए समस्त विद्यालय परिवार की ओर से आभार प्रदर्शन किया गया।
✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️
निवेदक
डॉ.चंद्रशेखर खरे, वरिष्ट कृषि वैज्ञानिक
प्रक्षेत्र प्रबंधक,शोध विद्ववान,सस्य विज्ञान
कृषि विज्ञान केंद्र, इं.गाँ.कृ.वि.वि. रायपुर
कृषक वैज्ञानिक सलाहकार कैरियर मार्गदर्शक,
संयुक्त जन जागरूकता अभियान, पामगढ़
8770414150, 6264388869
धर्मेन्द्र कुमार खरे-निदेशक एवं प्रमुख
संयुक्त जन जागरूकता अभियान, पामगढ़
जितेंद्र कुमार खरे, प्रक्षेत्र विस्तार अधिकारी
सुमन खरे, वरिष्ट समाज सेविका.पामगढ़
Post a Comment