जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी द्वारा SDM कार्यालय तिल्दा एवं स्थानीय पुलिस थाना नेवरा में ज्ञापन सौंपा गया
रिपोर्टर रोहित वर्मा
*जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP)* द्वारा आज दिनांक *06 मई 2026* को तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के विभिन्न गंभीर जनहित मुद्दों को लेकर *SDM कार्यालय तिल्दा* एवं *स्थानीय पुलिस थाना नेवरा* में ज्ञापन सौंपा गया।
खरोरा
ज्ञापन में हाल ही में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में एक *6 वर्ष की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म* की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से मांग की गई कि इस मामले में दोषियों के विरुद्ध शीघ्र एवं कठोर कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।
इसके साथ ही पार्टी ने क्षेत्र में **पुलिस बल की कमी* पर भी ध्यान आकर्षित किया और कहा कि पर्याप्त पुलिस व्यवस्था नहीं होने के कारण कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही है। साथ ही *ट्रैफिक व्यवस्था की अव्यवस्था* के कारण आम जनता को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसे तत्काल सुधारने की आवश्यकता है।
पार्टी पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि:
* दोषियों के विरुद्ध सख्त एवं त्वरित कार्रवाई की जाए
* पीड़ित परिवार को न्याय एवं आवश्यक सहायता प्रदान की जाए
* थाना क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की जाए
* यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाया जाए
इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन जनहित में आगे भी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
अंत में पार्टी ने प्रशासन से निष्पक्ष, संवेदनशील एवं त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जताई।
Post a Comment