खरोरा में एक करोड़ के गहने-नकदी ले उड़े बदमाश

रिपोर्टर रोहित वर्मा 
राजधानी से लगे खरोरा इलाके में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। बदमाशों ने मंगलवार की शाम खरोरा के महावीर ज्वेलर्स के नरदहा स्थित ब्रांच के मैनेजर पर हमला कर करीब एक करोड़ रुपए के गहने और नकदी लूट लिए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।

महावीर ज्वेलर्स के मैनेजर टीकाराम शर्मा रायपुर के नरदहा स्थित ब्रांच से दुकान बंद कर बाइक से खरोरा लौट रहे थे। इसी दौरान शाम करीब
साढ़े सात बजे रास्ते में बिजली कड़की तो वे रुक गए। इलाके में बिजली गुल थी। इसके बाद वे आगे बढ़े तो दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर रॉड से हमला कर दिया। सिर पर राड से वार की वजह से वे गिर गए और बेहोश हो गए। हमले के बाद बदमाश मैनेजर के पास मौजूद झोला छीनकर फरार हो गए। झोले में करीब 350 ग्राम सोना, 10 किलो चांदी और नकदी रकम रखी थी। कुल लूट की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

सिलतरा पुलिस का देर रात बड़ा अभियान, 17 लोगों पर कार्रवाई

रायपुर पुलिस (ग्रामीण) दिनांक  30.08.2026 सिलतरा पुलिस का देर रात बड़ा अभियान, 17 लोगों पर  कार्रवाई गुंडा-बदमाशों, चाकूबाजों, मारपीट एवं छीन...

Blogger द्वारा संचालित.