दिल्ली में लापरवाही का शिकार बने दो मजदूर
दिल्ली में लापरवाही का शिकार बने दो मजदूर, न्यू अशोक नगर में टैंक सफाई के दौरान एक की मौत; मुकदमा दर्ज
न्यू अशोक नगर में सेप्टिक टैंक सफाई हादसा।
जहरीली गैस से 55 वर्षीय मजदूर की मौत।
सुरक्षा उपकरणों के अभाव में हुई यह घटना।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर में सेप्टिक टैंक की साफ करते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से एक 55 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई थी। वहीं, दूसरे मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब इस मामले मुकदमा दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों मजदूरों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण, ऑक्सीजन सपोर्ट या प्रोटेक्टिव गियर के करीब आठ फीट गहरे सेप्टिक टैंक के अंदर भेजा गया था। घर के मालिक ने ठेकेदार अनिल को टैंक साफ करने का काम सौंपा था। ठेकेदार ने नोएडा सेक्टर-16 के रहने वाले विनोद (55) और धर्मेंद्र (34) को यह काम सौंपा।
Post a Comment