मिडिल ईस्ट में नहीं मिलेगी सुरक्षित पनाह

 

मिडिल ईस्ट में नहीं मिलेगी सुरक्षित पनाह', मोजताबा खामेनेई की अमेरिका को खुली चुनौती


ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अब इस क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने मंगलवार को अमेरिका को चेतावनी दी है। मोजताबा ने कहा कि अब इस क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

खामेनेई ने 'अमेरिका का नाश हो' और 'इजराइल का नाश हो' के नारों को इस्लामी दुनिया की एकजुटता का प्रतीक बताते हुए इन्हें दुनिया भर के दबे-कुचले लोगों का नारा बनाने की अपील की।

एक्स पर जारी किया गया बयान

खामेनेई के कार्यालय ने एक्स पर फारसी भाषा में पोस्ट कर कहा, 'समय का पहिया पीछे नहीं घूमता। मिडिल ईस्ट के देश अब अमेरिकी ठिकानों के लिए ढाल नहीं बनेंगे।

अमेरिका को इस क्षेत्र में साजिशें रचने और ठिकाने बनाने के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं मिलेगी।' पोस्ट में कट्टरपंथी तेवर दिखाई दिया।

नेता ने मुस्लिम जगत से अपील की कि वे चल रहे हज के मौसम को अमेरिका और इजरायल के खिलाफ वैश्विक विरोध का मौका बनाएं।

कोई टिप्पणी नहीं

छत्तीसगढ़ पत्रकार यूनियन ने अफरोज ख्वाजा पर जताया भरोसा, सौंपी राजधानी रायपुर की कमान

 छत्तीसगढ़ पत्रकार यूनियन ने अफरोज ख्वाजा पर जताया भरोसा, सौंपी राजधानी रायपुर की कमान छत्तीसगढ़ पत्रकार यूनियन द्वारा राजधानी रायपुर के सक्...

Blogger द्वारा संचालित.