सुशासन की चौपाल पर समाधान की पहल परसदा में जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष
*सुशासन की चौपाल पर समाधान की पहल : परसदा में जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल*
*हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण पर दिया गया जोर*
*परसदा।* *प्रदेश सरकार द्वारा 1 मई से 10 जून तक आयोजित *सुशासन तिहार* के अंतर्गत परसदा में *“सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर – संवाद से संपूर्ण समाधान”* कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक अनुज शर्मा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी शामिल हुए। शिविर की शुरुआत विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जनकल्याणकारी स्टॉलों के निरीक्षण से हुई। इसके पश्चात भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
शिविर के माध्यम से आमजन को शासन की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरित किया गया। इस दौरान *उज्ज्वला योजना* अंतर्गत गैस सिलेंडर, आयुष्मान कार्ड, वॉकिंग स्टिक, कृषि विभाग द्वारा बीज एवं कीटनाशक तथा महिलाओं को चेक वितरण प्रधानमंत्री आवास की चाबी व अन्य योजनाओं की लाभ वितरित किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने कहा कि विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन और जनकल्याण के उद्देश्य से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि *“सुशासन तिहार के माध्यम से सरकार स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं की सुनवाई और त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रही है। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।”*
Post a Comment