नवा तरिया आय के जरिया”: ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहा नवीन तालाब निर्माण कार्य



*“नवा तरिया आय के जरिया”: ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहा नवीन तालाब निर्माण कार्य*

रायपुर, 22 मई 2026/ महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत जल संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “नवा तरिया-आय के जरिया” अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन तालाब निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। 

राज्य शासन से प्राप्त निर्देशानुसार सभी विकासखण्डों में युक्तधारा पोर्टल एवं CLART ऐप के माध्यम से नवा तरिया के लिए उपयुक्त स्थलों का चयन किया गया है। नवा तरिया निर्माण कार्यों में स्व-सहायता समूह की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि तालाबों के माध्यम से आय के नए स्रोत विकसित हो सकें। इसके साथ ही युवाओं एवं ग्रामीणों को भी जनसहयोग के रूप में अभियान से जोड़ने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

जिले में वर्तमान में 26 नवा तरिया स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 21 कार्य प्रगतिरत हैं। इन कार्यों में अभी कुल 3158 मजदूर कार्यरत हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

छत्तीसगढ़ पत्रकार यूनियन ने अफरोज ख्वाजा पर जताया भरोसा, सौंपी राजधानी रायपुर की कमान

 छत्तीसगढ़ पत्रकार यूनियन ने अफरोज ख्वाजा पर जताया भरोसा, सौंपी राजधानी रायपुर की कमान छत्तीसगढ़ पत्रकार यूनियन द्वारा राजधानी रायपुर के सक्...

Blogger द्वारा संचालित.