डीजल का अवैध रूप से भण्डारण करने वाला आरोपी संतदास बंजारे गिरफ्तार



रायपुर पुलिस (ग्रामीण)

दिनांक 15.05.2026

डीजल का अवैध रूप से भण्डारण करने वाला आरोपी संतदास बंजारे गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से रखें कुल 620 लीटर डीजल कीमती 58,280/- रूपये किया गया जप्त


विवरण - दिनांक 15.05.26 को थाना विधानसभा पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पिरदा पास 01 व्यक्ति अपने ब्यारा में अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थ डीजल का भण्डारण बिक्री करने हेतु रखा है। 

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी विधानसभा के नेतृत्व में थाना विधानसभा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान एक व्यक्ति उपस्थित मिला जिसे घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम संतदास बंजारे निवासी विधानसभा रायपुर का निवासी होना बताया गया। उक्त स्थान की तलाशी लेने पर अलग - अलग ड्रमो में ज्वलनशील पदार्थ डीजल भरा रखा होना पाया गया। डीजल के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करनेकहने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया गया जा रहा था। 

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी संतदास बंजारे को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से अलग - अलग 31 गैलन में रखें कुल 620 लीटर डीजल कीमती 58,280/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 166/26 धारा 287 बी.एन.एस. तथा 3, 7 ई.सी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

*गिरफ्तार आरोपी- संतदास बंजारे पिता स्व. साहेब दास बंजारे उम्र 23 साल निवासी वार्ड नं. 04 ग्राम पिरदा थाना विधानसभा रायपुर।*

कोई टिप्पणी नहीं

छत्तीसगढ़ पत्रकार यूनियन ने अफरोज ख्वाजा पर जताया भरोसा, सौंपी राजधानी रायपुर की कमान

 छत्तीसगढ़ पत्रकार यूनियन ने अफरोज ख्वाजा पर जताया भरोसा, सौंपी राजधानी रायपुर की कमान छत्तीसगढ़ पत्रकार यूनियन द्वारा राजधानी रायपुर के सक्...

Blogger द्वारा संचालित.