चिटफंड कंपनी में डूबी रकम की आस ! छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवं निवेशक कल्याण संघ की बड़ी आमसभा 16 मई को

चिटफंड कंपनी में डूबी रकम की आस!
छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवं निवेशक कल्याण संघ की बड़ी आमसभा 16 मई को
रायपुर। चिटफंड कंपनियों में डूबी निवेशकों की रकम वापसी की मांग को लेकर अब आंदोलन तेज होने वाला है। छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवं निवेशक कल्याण संघ द्वारा 16 मई 2026 को रायपुर के कलेक्टर गार्डन में बड़ी आमसभा आयोजित की जा रही है।
 छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवं निवेशक कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बैठक में प्रदेशभर से एजेंट, अभिकर्ता एवं निवेशक शामिल होंगे। आमसभा में चिटफंड कंपनियों में फंसी रकम वापस दिलाने की रणनीति बनाई जाएगी, साथ ही सरकार तक निवेशकों की आवाज पहुंचाने के लिए धरना-प्रदर्शन और आंदोलन की रूपरेखा भी तय की जाएगी।
 कल्याण संघ का कहना है,कि हजारों परिवार 12 वर्षों से अपनी जमा पूंजी वापस मिलने का इंतजार कर रहे हैं। निवेशकों की मांग है कि छत्तीसगढ़ विष्णु देवसाय सरकार इस मामले में विशेष पहल करे और दोषी कंपनियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए पीड़ितों की राशि जल्द वापस दिलाए।
बैठक में वर्ष 2025-26 का आय-व्यय पत्रक एवं ऑडिट रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी। संगठन के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण चंद्राकर ने सभी निवेशकों और अभिकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
संघ का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

नवापारा राजीव त्रिवेणी संगम में करोड़ों खर्च होने के बाद भी सफाई सुविधा नहीं मिलना चिंता जनक है !

राजिम त्रिवेणी संगम में नदी सफाई व्यवस्था बदहाल, श्रद्धालुओं ने शासन-प्रशासन पर उठाए सवाल राजिम/नवापारा। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं प...

Blogger द्वारा संचालित.