थाना खरोरा पुलिस द्वारा रात्रि में घूम-घूम स्कूल, खेत--ं खलिहान से सबमर्सिबल पंप एवं इसके केबल वायर (तांबा) को चोरी करने वाले एवं खरीदने वाले आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस (ग्रामीण)* : :
दिनांक:- 16/10/2026
थाना खरोरा पुलिस द्वारा रात्रि में घूम-घूम स्कूल, खेत--ं खलिहान से सबमर्सिबल पंप एवं इसके केबल वायर (तांबा) को चोरी करने वाले एवं खरीदने वाले आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
*● आरोपियों के कब्जे से चोरी किये गये माल-मशरूका में प्रयुक्त वस्तु को किया गया जप्त*
*●थाना खरोरा जिला-रायपुर (ग्रामीण)*
*●अप. क्र.388/26 धारा 303(2), 317(4), 3 (5) भा.न्या.सं.*
*आरोपी का नाम व पूर्ण पता*
1.रोहित यादव पिता जेठुराम यादव उम्र 24 साल साकिन वार्ड क्र. 03 अछोली थाना खरोरा जिला रायपुर छ.ग.
2.पोषण यादव पिता भागचंद यादव उम्र 24 साल साकिन वार्ड क्र. 11 सुंदरा थाना खरोरा जिला रायपुर छ.ग.
3.पंकज वैष्णव पिता विमल वैष्णव उम्र 20 साल साकिन ग्राम सुंदरा थाना खरोरा जिला रायपुर छ.ग.
4.हेमंत कुमार देवांगन पिता मंत्रीलाल देवांगन उम्र 36 साल साकिन वार्ड क्र. 10 केशला थाना खरोरा जिला रायपुर छ.ग.
*श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर के दिशा निर्देश मान.पुलिस अधीक्षक डां श्वेता सिन्हा श्रीवास्तव के एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्रीमती चंचल तिवारी के मार्गदर्शन में तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में सबमर्सिबल पंप, केबल वायर चोरों को गिरफ्तार किया गया है*
*विवरण:-* इस प्रकार है कि प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह खिलेन्द्र वर्मा के खेत ग्राम पाड़ाभाट नहरपार को देख रेख करता हू दिनाकं 11/08/2026 को यह खेत काम करने गया था शाम करीबन 06:00 बजे वापस घर आ गया दिनाक 12/08/2026 के सुबह करीबन 07.30 बजे खेत गया तो नहर पार में लगे 05 HP सबमर्सिल मोटर पम्प एवं 30 फीट केबल वायर किमती करीबन 12000/रू नही था जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान जरिए मुखबीर सूचना मिला कि एक मो.सा. में तीन व्यक्ति केबल वायर रखा हुआ ग्राहक कि तलाश कर रहा है चोरी का मशरूका का संदेह होना बताने पर तस्दीक कार्यवाही हेतू पुलिस पार्टी रवाना हुये मुखबीर के बताये मोटर सायकल CG 04 PH 6731 में तीन व्यक्ति केबल वायर रखे मिला जिसे समक्ष गवाहान पुछताछ करने पर ग्राम पाड़ाभाट नहर पार के पास का खेत से 05 HP संबमर्सिल मोटर पम्प एवं 30 फीट केबल वायर चोरी कराना स्वीकार किये जिसका नाम पता पुछने पर अपना अपना नाम व पता 1. रोहित यादव 2. पोषण यादव 3. पंकज वैष्णव बताये है जिनके कब्जे से चोरी गये माल-मशरूका बरामद कर पूछताछ करने पर कॉपर वायर को हेमंत कुमार देवांगन के दुकान में बेचना बताए आरोपियो के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही कर अपराध घटित करना पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

Post a Comment