बुडेरा में ‘जोहार छत्तीसगढ़ कप’ रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

 रिपोर्टर रोहित वर्मा 

लोकेशन खरोरा 



*बुडेरा  में ‘जोहार छत्तीसगढ़ कप’ रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह





खरोरा।

ग्राम बुडेरा (खरोरा) की पावन धरा पर आयोजित ‘जोहार छत्तीसगढ़ कप रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 2026’ (सीजन-1) का शुभारंभ उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि अनिल सोनी शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। इसके पश्चात दोनों टीमों के बीच टॉस कराकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर अनिल सोनी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। ऐसे आयोजन युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ आपसी भाईचारे, अनुशासन और खेल भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं।

दूधिया रोशनी से जगमगाते क्रिकेट मैदान में खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। क्रिकेट के प्रति लोगों की दीवानगी और छत्तीसगढ़िया संस्कृति की झलक ने आयोजन को खास बना दिया। प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का सराहनीय प्रयास किया गया।

अनिल सोनी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति के सभी सदस्यों एवं बुडेरा के ग्रामवासियों को बधाई और धन्यवाद दिया। साथ ही सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर चंद्र कुमार डडसेना, पंचराम यादव एवं मुकेश साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

बुडेरा में ‘जोहार छत्तीसगढ़ कप’ रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

 रिपोर्टर रोहित वर्मा  लोकेशन खरोरा  *बुडेरा  में ‘जोहार छत्तीसगढ़ कप’ रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों में दिखा उत्सा...

Blogger द्वारा संचालित.