पानी की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज की सूचना पर मौके पर पहुंचे अनिल सोनी, शीघ्र मरम्मत के दिए निर्देश
रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
पानी की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज की सूचना पर मौके पर पहुंचे अनिल सोनी, शीघ्र मरम्मत के दिए निर्देश
खरोरा।
नायकटाड खरोरा क्षेत्र में पानी की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज की सूचना मिलने पर नगर पंचायत से जुड़े अनिल सोनी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने खुदाई स्थल पर तकनीकी टीम और संबंधित कर्मचारियों से चर्चा कर लीकेज की स्थिति की जानकारी ली तथा मरम्मत कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
अनिल सोनी ने कहा कि नगर के किसी भी नागरिक को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े, इसके लिए पानी की आपूर्ति को सुचारु बनाए रखना प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से बिना किसी देरी के आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा करने को कहा।
उन्होंने कहा कि मेन सप्लाई पाइपलाइन में लीकेज को ठीक करना नगर पंचायत के जल विभाग के कर्मचारियों का नियमित दायित्व है और विभाग के कर्मचारी ऐसे कार्यों के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग ऐसे कार्यों का राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से मौके पर पहुंचकर तस्वीरें खिंचवाते हैं। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जनता पूरे मामले को देख और समझ रही है।
अनिल सोनी ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता अनिल सोनी एवं नगर पंचायत खरोरा की पूरी टीम जनहित से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करती रहेगी।


Post a Comment