रायपुर जंक्शन पर स्टेशन स्टाफ और यात्रियों की सूझबूझ से हुआ सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

 रायपुर जंक्शन पर स्टेशन स्टाफ और यात्रियों की सूझबूझ से हुआ सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा स्वस्थ







 रायपुर/आज दिनांक 09/10 को शाम लगभग 6:15 बजे रायपुर जंक्शन पर एक अत्यंत संवेदनशील और सराहनीय घटना सामने आई। रायपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर एक महिला, जिनका नाम बेबी है, अपने पति शुभम के साथ भिलाई पावर हाउस जाने वाली गाड़ी का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान अचानक महिला को तीव्र प्रसव पीड़ा (लेबर पेन) शुरू हो गई। स्थिति को बिगड़ता देख परिजनों ने तुरंत मदद की गुहार लगाई।

घटना के समय वहां मौजूद चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर श्री कमलेश जी ने तत्परता दिखाते हुए बिना समय गंवाए मुख्य स्टेशन प्रबंधक श्री आर.पी. मंडल को फोन पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही श्री आर.पी. मंडल ने तुरंत एम्बुलेंस को कॉल कर रवाना करवाया और वे खुद भी बिना देर किए तुरंत प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर पहुंचे।

जब तक राहत टीम पहुंचती, महिला की प्रसव पीड़ा बेहद बढ़ चुकी थी और प्रसव की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। ऐसे में एम्बुलेंस के पहुंचने से पहले ही वहां मौजूद दो सजग यात्रियों और महिला रेल कर्मचारियों की सूझबूझ व मदद से महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया।

इसके तुरंत बाद एम्बुलेंस, पैरामेडिकल स्टाफ और डॉक्टर भी मौके पर पहुंच गए। डॉक्टरों की टीम ने तुरंत मां और नवजात शिशु की प्राथमिक जांच की और पूरी देखभाल के साथ मां, बच्चे और उनके पति शुभम को सुरक्षित रूप से एम्बुलेंस द्वारा रायपुर के अंबेडकर अस्पताल भेज दिया। रेलवे स्टाफ और आम यात्रियों की इस त्वरित मदद और मानवता की हर तरफ सराहना हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

लाखे नगर ईदगाह भाटा से सरकारी पीडीएस चावल धमतरी ले जाने की सूचना पर कार्रवाई, सोहेल खोखर की दुकान जांच के घेरे में

 लाखे नगर ईदगाह भाटा से सरकारी पीडीएस चावल धमतरी ले जाने की सूचना पर कार्रवाई, सोहेल खोखर की दुकान जांच के घेरे में अफरोज ख्वाजा की सूचना पर...

Blogger द्वारा संचालित.