सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड 12 के तालाब में चला विशेष स्वच्छता अभियान

 रिपोर्टर रोहित वर्मा 

लोकेशन खरोरा 



सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड 12 के तालाब में चला विशेष स्वच्छता अभियान









खरोरा 

 यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के तहत नगर पंचायत खरोरा के वार्ड क्रमांक 12 स्थित तालाब में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि अनिल सोनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता एवं जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वच्छता कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

स्वच्छता अभियान में रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, श्रीमती रश्मि वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता अनिल सोनी, डॉक्टर अब्दुलअमीन खान, सीएमओ ओम प्रकाश सिंह, घनश्याम चंद्राकर, सुमित सेन, पुणेंद्र पाध्याय, पंचराम यादव, हेमंत देवांगन, शरद साहू, भरत पंसारी, दीपक धनकर, भोला यादव, अमृत पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं स्वच्छता दीदी कमांडो शामिल हुए।

अभियान के दौरान तालाब परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता एवं सेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं

लाखे नगर ईदगाह भाटा से सरकारी पीडीएस चावल धमतरी ले जाने की सूचना पर कार्रवाई, सोहेल खोखर की दुकान जांच के घेरे में

 लाखे नगर ईदगाह भाटा से सरकारी पीडीएस चावल धमतरी ले जाने की सूचना पर कार्रवाई, सोहेल खोखर की दुकान जांच के घेरे में अफरोज ख्वाजा की सूचना पर...

Blogger द्वारा संचालित.