सोमनाथ-लखना में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गांव में जलभराव
सोमनाथ-लखना में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गांव में जलभराव
लखना। क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते सोमनाथ-लखना गांव में जनजीवन प्रभावित हो गया है। लखना गांव के कई हिस्सों में पानी भर जाने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जलभराव के कारण पूरा गांव प्रभावित नजर आ रहा है। सड़क और रास्तों पर पानी जमा होने से लोगों की आवाजाही बाधित हो गई है। वहीं सोमनाथ मंदिर जाने वाले मार्ग पर भी पानी भरने के कारण श्रद्धालुओं और आम लोगों की आवा-जाही बंद हो गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है और जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से परेशानी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलभराव की समस्या का जल्द निराकरण कर पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
बारिश के बीच गांव में बने हालात से ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। प्रशासन द्वारा स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक राहत एवं जल निकासी की व्यवस्था किए जाने की आवश्यकता है।



Post a Comment