विकासखंड तिल्दा में तीन सत्रों के विद्यालयीन ऑडिट का कार्य प्रगति पर

 रिपोर्टर रोहित वर्मा 

लोकेशन खरोरा 


विकासखंड तिल्दा में तीन सत्रों के विद्यालयीन ऑडिट का कार्य प्रगति पर





खरोरा 

 विकासखंड तिल्दा के अंतर्गत संचालित विद्यालयों के विगत तीन शैक्षणिक सत्रों के आय-व्यय एवं लेखा-जोखा का ऑडिट कार्य इन दिनों प्रगति पर है। विभाग द्वारा विभिन्न संकुलों के विद्यालयों को निर्धारित तिथियों में बुलाकर ऑडिट की प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है। इसी क्रम में पचरी संकुल अंतर्गत विद्यालयों का ऑडिट कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि विद्यालयों के सत्र 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 के आय-व्यय, रोकड़ बही तथा अन्य लेखा-जोखा का बारीकी से अवलोकन कर ऑडिट किया जा रहा है। पचरी संकुल के अंतर्गत प्राथमिक शाला कुम्हारी के प्रधान पाठक मनीराम वर्मा, प्राथमिक शाला मधईपुर के प्रधान पाठक गणेश राम देवांगन, माध्यमिक शाला कुम्हारी जारा के प्रधान पाठक भरत लाल धुरंधर, माध्यमिक शाला आलेसुर के प्रधान पाठक युधिष्ठिर बुड़ेक, प्राथमिक शाला आलेसुर के प्रधान पाठक परसराम देवांगन,प्राथमिक शाला पचरी के प्रधान पाठक गिरवर प्रसाद सोनी, माध्यमिक शाला पचरी के प्रधान पाठक दिनेश कुमार साहू,प्राथमिक शाला छड़िया की प्रधान पाठक शांता पठारे सहित अन्य प्रधान पाठकों एवं शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों का ऑडिट सफलतापूर्वक कराया। संकुल समन्वयक कांत कुमार एवं संकुल प्राचार्य अशोक कुमार कोशले ने ऑडिट प्रक्रिया में सहयोग करते हुए सभी प्रधान पाठकों एवं शिक्षकों को सफलतापूर्वक ऑडिट पूर्ण कराने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के वित्तीय अभिलेखों का नियमित एवं पारदर्शी संधारण शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कोई टिप्पणी नहीं

लाखे नगर ईदगाह भाटा से सरकारी पीडीएस चावल धमतरी ले जाने की सूचना पर कार्रवाई, सोहेल खोखर की दुकान जांच के घेरे में

 लाखे नगर ईदगाह भाटा से सरकारी पीडीएस चावल धमतरी ले जाने की सूचना पर कार्रवाई, सोहेल खोखर की दुकान जांच के घेरे में अफरोज ख्वाजा की सूचना पर...

Blogger द्वारा संचालित.