नेवरा मुक्तिधाम का शेड क्षतिग्रस्त, टपकती बूंदों के बीच हो रहा शवदहन

 रिपोर्टर रोहित वर्मा 

खरोरा 


नेवरा मुक्तिधाम का शेड क्षतिग्रस्त, टपकती बूंदों के बीच हो रहा शवदहन





खरोरा।

 तिल्दा-नेवरा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत स्थित नेवरा मुक्तिधाम इन दिनों बदहाली का शिकार है। मुक्तिधाम में शवदहन के लिए बनाए गए शेड की शीट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बारिश के मौसम में शेड से पानी टपकने के कारण लोगों को टपकती बूंदों के बीच अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है।

मुक्तिधाम की इस बदहाल स्थिति को लेकर संजीवनी रक्तदाता संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह चौहान ने चिंता जताई है। वे एक अंतिम यात्रा में शामिल होने मुक्तिधाम पहुंचे थे, जहां उन्होंने क्षतिग्रस्त शेड और अव्यवस्थाओं को देखा।

ओम प्रकाश सिंह चौहान ने कहा कि तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के विभिन्न समाजों के मृतकों का अंतिम संस्कार इसी मुक्तिधाम में किया जाता है। ऐसे महत्वपूर्ण स्थल की इस तरह की जर्जर स्थिति चिंता का विषय है। बारिश के दौरान परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने वार्ड प्रतिनिधि और नगर पालिका प्रशासन से मुक्तिधाम की स्थिति का जायजा लेकर क्षतिग्रस्त शेड की शीट बदलने तथा आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द कराने की मांग की, ताकि लोगों को अंतिम संस्कार के दौरान होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके।

कोई टिप्पणी नहीं

लाखे नगर ईदगाह भाटा से सरकारी पीडीएस चावल धमतरी ले जाने की सूचना पर कार्रवाई, सोहेल खोखर की दुकान जांच के घेरे में

 लाखे नगर ईदगाह भाटा से सरकारी पीडीएस चावल धमतरी ले जाने की सूचना पर कार्रवाई, सोहेल खोखर की दुकान जांच के घेरे में अफरोज ख्वाजा की सूचना पर...

Blogger द्वारा संचालित.