बिल्हा विधानसभा में संगठन विस्तार को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना की ओर से जबर बैठक आयोजित किया गया-
बिल्हा विधानसभा में संगठन विस्तार को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना की ओर से जबर बैठक आयोजित किया गया-
बिलासपुर। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना द्वारा बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत एवं विस्तार देने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, ग्राम एवं बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार तथा अधिक से अधिक छत्तीसगढ़िया समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में जिला संयोजक मनोज कौशिक, ब्लॉक अध्यक्ष नागेश साहू ने संगठन की विचारधारा, स्थानीय मुद्दों एवं छत्तीसगढ़ की भाषा, संस्कृति, परंपरा और अधिकारों से जुड़े विषयों पर सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में बैठकें आयोजित कर नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने एवं संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर भी चर्चा हुई। बिल्हा खड़ में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के सचिव पद का दायित्व ग्राम हिर्री के मनहरण साहू को दिया गया।
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार पाली ने कहा कि संगठन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की पहचान, भाषा, संस्कृति एवं स्थानीय हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना है। इसके लिए संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत किया जाएगा तथा युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में संगठन के पदाधिकारी, विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
— छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना, बिलासपुर

Post a Comment