शक्ति केंद्र गिरौद की बैठक संपन्न, 17 सितंबर को 11000 दीप प्रज्ज्वलन का निर्णय
शक्ति केंद्र गिरौद की बैठक संपन्न, 17 सितंबर को 11000 दीप प्रज्ज्वलन का निर्णय
भारतीय जनता पार्टी बोहरही धाम मंडल के शक्ति केंद्र गिरौद की बैठक गुरुवार को संपन्न हुई।
बैठक में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, संकल्प और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि मोदी जी के साढ़े 12 वर्ष गुजरात के मुख्यमंत्री एवं साढ़े 12 वर्ष देश के प्रधानमंत्री के रूप में ऐतिहासिक कार्यकाल की इस उपलब्धि को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि *17 सितंबर को ग्राम गिरौद में शाम 6:30 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं शाम 7:00 बजे 11000 दीपों का भव्य प्रज्ज्वलन* किया जाएगा।
बैठक में मंडल अध्यक्ष हरिशंकर वर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य भागवत वर्मा, बूथ अध्यक्ष रवि वर्मा, दीपेश वर्मा, दिलेश्वर वर्मा, योगेश वर्मा, अजीत वर्मा,कमलेश वर्मा, श्रीत देव वर्मा, लीलाधर धीवर, वर्षा वर्मा, सुषमा वर्मा, विवेक निषाद, किशोर वर्मा, प्यारे लाल वर्मा, लोकनाथ वर्मा, हरिश्चंद्र धीवर, सुनील वर्मा,भूपेंद्र, हिमेंद्र वर्मा, अंकुर,देवेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment