डिजिटल युग में संबंधों की रक्षा पर ब्रह्माकुमारीज खरोरा का विशेष कार्यक्रम*

 रिपोर्टर रोहित वर्मा 

खरोरा 


डिजिटल युग में संबंधों की रक्षा पर ब्रह्माकुमारीज खरोरा का विशेष कार्यक्रम





खरोरा, 

 ब्रह्माकुमारीज खरोरा की ओर से रक्षाबंधन के अवसर पर “डिजिटल युग में संबंधों की रक्षा” विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम 27 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे प्रभु उपहार भवन, ब्रह्माकुमारी सेंटर, नया थाना के सामने, खरोरा में होगा।

कार्यक्रम में रक्षाबंधन के विशेष संदेश के माध्यम से रिश्तों में प्रेम, सम्मान, सुरक्षा, विश्वास और मर्यादा बनाए रखने का संदेश दिया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, डिजिटल युग में तकनीक के बढ़ते प्रभाव के बीच पारिवारिक एवं सामाजिक संबंधों को मजबूत बनाए रखना कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष खरोरा सुनीता अनिल सोनी होंगी। वहीं नगर पंचायत खरोरा के समस्त पार्षदगण एवं पत्रकारगण विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

ब्रह्माकुमारीज खरोरा ने नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर आध्यात्मिक एवं सामाजिक संदेश का लाभ लेने की अपील की है। कार्यक्रम के संबंध में संपर्क के लिए बी.के. उमा — मोबाइल: 9926139617 दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

सिलतरा पुलिस का देर रात बड़ा अभियान, 17 लोगों पर कार्रवाई

रायपुर पुलिस (ग्रामीण) दिनांक  30.08.2026 सिलतरा पुलिस का देर रात बड़ा अभियान, 17 लोगों पर  कार्रवाई गुंडा-बदमाशों, चाकूबाजों, मारपीट एवं छीन...

Blogger द्वारा संचालित.