थाना पंडरी एवं थाना उरला में ई-मालखाना प्रणाली का शुभारंभ


पुलिस कमिश्नरेट रायपुर

दिनांक 10.08.2026


थाना पंडरी एवं थाना उरला में ई-मालखाना प्रणाली का शुभारंभ








पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को आधुनिक, तकनीक आधारित एवं अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल


अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित तुकाराम कांबले, IPS के करकमलों से थाना पंडरी एवं थाना उरला में ई-मालखाना प्रणाली का शुभारंभ*

DCP North Zone श्रीमती दीपमाला कश्यप के नेतृत्व एवं अतिरिक्त DCP North Zone श्री आदित्य पांडे के पर्यवेक्षण में उत्तर जोन के थानों में पुलिसिंग को तकनीक आधारित एवं अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल*

 ई-मालखाना प्रणाली से जप्त माल-मशरूका का डिजिटल रिकॉर्ड, सुरक्षित रख-रखाव एवं आवक-जावक की प्रक्रिया होगी अधिक सुव्यवस्थित

जप्त माल की चेन ऑफ कस्टडी होगी सुदृढ़, कार्यप्रणाली में बढ़ेगी पारदर्शिता, जवाबदेही एवं दक्षता

पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पुलिस कमिश्नरेट रायपुर में पुलिसिंग को आधुनिक, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में आज उत्तर जोन अंतर्गत थाना पंडरी एवं थाना उरला में ई-मालखाना प्रणाली का शुभारंभ किया गया। दोनों थानों में ई-मालखाना प्रणाली का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रायपुर श्री अमित तुकाराम कांबले, IPS के करकमलों से किया गया।पुलिस उपायुक्त उत्तर जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप (रा.पु.से.) के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त उत्तर जोन श्री आदित्य पांडे (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में उत्तर जोन के थानों में पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक तकनीक आधारित, व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल की गई है।

ई-मालखाना प्रणाली के माध्यम से अपराधों एवं अन्य प्रकरणों में जप्त किए गए माल-मशरूका का डिजिटल रिकॉर्ड संधारित किया जाएगा। जप्त माल की प्रविष्टि से लेकर उसके सुरक्षित रख-रखाव, आवक-जावक, संबंधित प्रकरण से लिंकिंग तथा न्यायालयीन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी डिजिटल रूप से दर्ज रहेगी।

इस डिजिटल व्यवस्था से जप्त माल की प्रत्येक गतिविधि का रिकॉर्ड आसानी से उपलब्ध रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर किसी भी प्रकरण से संबंधित जप्त माल की स्थिति, विवरण एवं उसके रख-रखाव से जुड़ी जानकारी शीघ्रता से प्राप्त की जा सकेगी। इससे मालखाना प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ने के साथ-साथ मानवीय त्रुटियों की संभावना भी कम होगी।

ई-मालखाना प्रणाली के लागू होने से जप्त संपत्ति की चेन ऑफ कस्टडी और अधिक सुदृढ़ होगी तथा जप्त माल के न्यायालय में प्रस्तुतिकरण एवं निस्तारण की प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित एवं जवाबदेह बनेगी। डिजिटल रिकॉर्ड के माध्यम से जप्त माल के प्रबंधन की पूरी प्रक्रिया पर बेहतर निगरानी भी संभव होगी।

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा चरणबद्ध रूप से विभिन्न थानों में ई-मालखाना प्रणाली लागू की जा रही है। थाना पंडरी एवं थाना उरला में इसकी शुरुआत इसी क्रम में की गई है। इसका उद्देश्य तकनीक के बेहतर उपयोग के माध्यम से जप्त माल के सुरक्षित, वैज्ञानिक एवं पारदर्शी प्रबंधन के साथ पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक आधुनिक, प्रभावी एवं जवाबदेह बनाना है।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त उत्तर जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप (रा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त उत्तर जोन श्री आदित्य पांडे (रा.पु.से.), सहायक पुलिस आयुक्त पंडरी श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर (रा.पु.से.), सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा (रा.पु.से.), थाना प्रभारी पंडरी निरीक्षक परेश पांडे, थाना प्रभारी उरला निरीक्षक रोहित मालेकर सहित थाना पंडरी एवं थाना उरला के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

लाखे नगर ईदगाह भाटा से सरकारी पीडीएस चावल धमतरी ले जाने की सूचना पर कार्रवाई, सोहेल खोखर की दुकान जांच के घेरे में

 लाखे नगर ईदगाह भाटा से सरकारी पीडीएस चावल धमतरी ले जाने की सूचना पर कार्रवाई, सोहेल खोखर की दुकान जांच के घेरे में अफरोज ख्वाजा की सूचना पर...

Blogger द्वारा संचालित.