गिरौद: हाई स्कूल में 7 लाख की लागत से बनेगा बालिका शौचालय, भूमि पूजन संपन्न*
गिरौद: हाई स्कूल में 7 लाख की लागत से बनेगा बालिका शौचालय, भूमि पूजन संपन्न
धरसीवां / गिरौद।* आज दिनांक *22/08/2026, दिन शनिवार* को *ग्राम पंचायत गिरौद के हाई स्कूल परिसर में बालिका शौचालय का भूमि पूजन* किया गया।
यह निर्माण कार्य *जिला खनिज न्यास निधि (DMF) 2 लाख फंड एवं विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन से 5 लाख रुपये* की लागत से कराया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के सभी स्कूलों में शौचालय निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह शासन की एक महत्वपूर्ण योजना है। स्कूली छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। इस पूरी योजना पर *रायपुर कलेक्टर श्री गौरव सिंह जी* विशेष नजर बनाए हुए हैं।
आज के भूमि पूजन कार्यक्रम में *जनपद प्रतिनिधि श्री खिलेंद्र वर्मा, सरपंच श्रीमती मधु जयकिरण वर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री हरिशंकर वर्मा, पंच श्रीमती भोजकुमारी धीवर, सुनील वर्मा, अंकुर वर्मा, विवेक निषाद, कमलेश वर्मा, किशोर वर्मा, रोजगार सहायिका हेमलता नायक, प्राचार्य श्री जीवन लाल मिर्चे* सहित स्कूल की छात्राएं उपस्थित रहीं। शौचालय निर्माण की खबर से स्कूल की छात्राओं में काफी खुशी देखी गई।

Post a Comment